IPS Merin Joseph बनीं साई पल्लवी की सबसे बड़ी प्रेरणा IPS Merin Joseph की एक तस्वीर ने साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी के आगामी किरदार की दिशा ही बदल दी है। रामायणम् में माता सीता की सौम्य भूमिका निभाने के बाद अब साई पल्लवी एक बेहद सख्त और निडर पुलिस अधिकारी के अवतार में नजर आने वाली हैं।
धनुष और ममूटी की फिल्म में दिखेगा नया अवतार अभिनेत्री जल्द ही धनुष और ममूटी के साथ फिल्म ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में अपने पुलिस वाले किरदार को जीवंत बनाने के लिए उन्हें केरल कैडर की चर्चित अधिकारी की कार्यशैली से रूबरू कराया गया।
कौन हैं IPS Merin Joseph और क्या है फिल्म से उनका कनेक्शन?
डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी ने दिखाया विजुअल रेफरेंस फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने खुलासा किया कि उन्होंने साई पल्लवी को केरल की तेजतर्रार अधिकारी की कई तस्वीरें दिखाई थीं। इसका मुख्य उद्देश्य साई पल्लवी को एक असली पुलिस अफसर जैसा रौबदार लुक और बॉडी लैंग्वेज तैयार करने में मदद करना था।
पूरी तरह बायोपिक नहीं है फिल्म का किरदार निर्देशक ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में साई पल्लवी का रोल पूरी तरह से उनकी जीवनगाथा पर आधारित नहीं है। उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल केवल एक विजुअल रेफरेंस के तौर पर किया गया है, हालांकि निर्देशक का मानना है कि इस जांबाज अफसर की असली कहानी हर किसी को जाननी चाहिए।
पहले ही प्रयास में पास की थी UPSC परीक्षा 20 अप्रैल 1990 को केरल में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ीं IPS Merin Joseph 2013 बैच की अधिकारी हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 189वीं रैंक हासिल की थी।
कोझिकोड में बेहतरीन काम के लिए मिला सम्मान साल 2017 से 2018 के बीच कोझिकोड में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रहते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहद मजबूत किया। लापता महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकालने के उनके सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया गया।
सऊदी अरब से दबोचा था 13 साल की बच्ची का गुनहगार IPS Merin Joseph ने केरल के 13 रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा संभालने के अलावा 2018 की भीषण बाढ़ के दौरान स्टेट मॉनिटरिंग सेंटर में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र दिया। उनके करियर का सबसे चर्चित केस तब रहा जब वह 13 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले अपराधी को सऊदी अरब से पकड़कर भारत लाईं और उसे सख्त सजा दिलाई, वर्तमान में वह कोझिकोड ग्रामीण में जिला पुलिस प्रमुख के पद पर तैनात हैं।






