खौफनाक सच आया सामने: FSSAI License Suspended होने के इस सनसनीखेज मामले ने तब तूल पकड़ा जब हैदराबाद की जानी-मानी डाइनिंग टेबल के पीछे छिपा गंदगी का भयानक खेल उजागर हुआ। फूड सेफ्टी टीमों ने जब किचन में कदम रखा तो वहां का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।
अचानक पड़ी छापेमारी: तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) और पुलिस की 8 संयुक्त टीमों ने हैदराबाद के 15 प्रमुख ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जांच के दौरान मिलावट के संदेह में 16 खाद्य नमूने जब्त किए गए, जहां हर कोने में घोर लापरवाही दर्ज की गई।
FSSAI License Suspended होने की मुख्य वजह
किचन में चूहों का राज: रायदुर्ग स्थित ‘पकवान ग्रैंड रेस्टोरेंट’ में जब टीम दाखिल हुई, तो वहां 1,170 किलोग्राम एक्सपायर्ड चावल, 45 किलो मिसब्रांडेड नूडल्स और खराब अंडों के साथ जिंदा चूहों का आतंक पाया गया।
बिल्लियों और कॉकरोचों का बसेरा: गचीबोवली के ‘अरोमा मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट’ में कीड़े लगा खाना, एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स और परिसर में घूमती बिल्लियां मिलने के बाद तुरंत FSSAI License Suspended कर दिया गया। यहां स्टाफ के हेल्थ रिकॉर्ड और जरूरी पेस्ट-कंट्रोल का कोई नामोनिशान नहीं था।
काली सूची में शामिल प्रतिष्ठान: सफिलगुडा के ‘आदित्य रेस्टोरेंट एंड बार’, बेगम बाजार के ‘वैष्णवी दर्शनी’, कोठापेट के ‘स्पाइसी हब’, हफीजपेट के ‘गोदावरी घुमाघुमालु’, गोपनपल्ली के ‘श्री कृष्णा फैमिली ढाबा’ और कोंडापुर के ‘श्री साई मेस’ पर भी गाज गिरी है।
जारी हुए कड़े नोटिस: गर्ल फ्रेंड मंडी, बॉक्स 8, मोजो पिज्जा, सीजन्स एक्सप्रेस और यमी बी को सुधार नोटिस थमाए गए हैं, जबकि पुप्पलगुडा के ‘आसा नियो इंडियन किचन’ को कारण बताओ नोटिस जारी कर भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर रोक: नियमों की अनदेखी करने वाले इन सभी आठ केंद्रों का FSSAI License Suspended रखते हुए अधिकारियों ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कामकाज पूरी तरह बंद करने का फरमान सुना दिया है।







